फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में भी दो दुल्हनों की पायल-बिछिया निकलीं नकली

Wed, 28 Feb 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
विज्ञापन
इटावा में छह फरवरी को सामूहिक में बैठे दूल्हा-दुल्हन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत औरैया में हुई शादियों में लोहे की पायल-बिछिया देने के खुलासे के दूसरे ही दिन इटावा में भी ऐसा ही मामला सामने आया। इस संबंध में दो दुल्हनों की पीड़ा सामने आई है, जिन्हें सुहाग की निशानी के तौर पर नकली पायल-बिछिया मिलीं। दोनों के परिवारीजन होली के बाद इसकी शिकायत प्रशासन से दर्ज कराएंगे। छह फरवरी को प्रदर्शनी पंडाल में प्रशासन ने 51 जोड़ों का विवाह कराया था। दुल्हनों को बिछिया और पायल उपहार स्वरूप दी गई थीं। दोनों जेवरों की आपूर्ति के लिए इटावा की ही फर्म को टेंडर मिला था। इसी फर्म ने औरैया में भी आपूर्ति की थी। औरैया में कुछ दुल्हनों ने लोहे की पायल बिछिया मिलने की डीएम से शिकायत की है। जिला प्रशासन की जांच में भी ये जेवर गिलट के निकले। वहां दूसरे ही दिन बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इधर इटावा में प्रभा और कुंती अपनी पायल और बिछिया नकली बता रही हैं। प्रभा बढ़पुरा ब्लॉक के कांधनी सारंगपुरा निवासी आशाराम की पुत्री है। आशाराम ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही जेवर नकली होने की बात सामने आई थी। समय न मिलने के कारण प्रशासन से शिकायत नहीं कर पाए। अब होली के बाद करेंगे। उधर, बसरेहर ब्लॉक के झम्मनपुरा निवासी कुंती के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि घर में उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। इस कारण अभी तक शिकायत नहीं कराई है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा में चांदी के जेवर नकली निकलने की अभी कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी वे अपने स्तर से जांच कराएंगे। जेवर नकली निकलने पर आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें