बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीएम से नौ गोवंश बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चौबिया थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि त्रिपाल से ढका डीसीएम लखनऊ की ओर जा रहा था। संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। घेरकर डीसीएम रुकवाकर तलाशी ली गई। डीसीएम में नौ गोवंश मिले। डीसीएम में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर इस्लामनगर निवासी सगीर और फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के कटरा मीरा एटा तिराहा निवासी मोहम्मद नाजिम सवार थे। दोनों ने बताया कि गोवंशों फिरोजाबाद से बिहार के दिलदारनगर लेकर जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीएम को सीज कर दिया गया है।