फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मादक पदार्थ की तस्करी में ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो नं 15) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 15 हजार के इनामी ट्रक चालक को पुलिस ने शहर के आंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने तस्करी में लिप्त अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि 22 मार्च को जसवंतनगर थाना पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक ट्रक को पकड़ा गया था । इसमें मादक पदार्थ कोका, डोडा की 170 बोरियां बरामद की गई थीं, लेकिन चालक पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान ट्रक मालिक जसा राम निवासी खीपली खेड़ा थाना मंडली जिला बाडमेर राजस्थान का नाम प्रकाश में आया था, जो स्वंय ही ट्रक का चालक है। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसके प्रयास में लगी थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि 19 मार्च को वह ट्रांसपोर्टर देवा राम निवासी भूखाभगत सिंह थाना सेंडढी जिला बाडमेर ने ट्रक में रांची से कोका, डोडा लोड कर सूरत जाने के लिए लोड किया था। उसे उक्त माल ले जाने के लिए उसे दोगुना भाडा देने की बात कही थी। अधिक लाभ कमाने के लिए उसने यह काम किया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस देवा राम की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें