फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब का किया स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठियों में बाबा साहब का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि परिनिर्वाण शब्द बौद्ध परंपराओं से जुड़ा है। गोष्ठी में कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति दुबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, रामजीवन कुशवाहा, अवनीश वर्मा, श्याम सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह और पदाधिकारियों ने बुद्ध विहार पार्क में बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भंते बुद्ध रत्न, रामलखन, प्रेम सिंह अंबेडकर, जय नारायण चौधरी, हीमेन टेलर, शिवराम सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नगेंद्र प्रताप सिंह, दिवारी लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर बकेवर के जनता कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. एमपी सिंह, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. एसके विश्वकर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. ज्योति भदौरिया व एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
औरैया रोड स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत बकेवर के चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह दोहरे ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विकास दोहरे, मनीष दोहरे, नवल किशोर पाठक, राजीव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें