फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: होली पर मुश्किल सफर, ट्रेनें फुल, पर रोडवेज ने कसी कमर

Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर घर जाना चाहते हैं तो आपका सफर मुश्किल भरा हो सकता है। ट्रेनों में छह मार्च तक लंबी वेटिंग है। लोग इस उम्मीद से वेटिंग में रिजर्वेशन करा रहे हैं कि शायद यात्रा के दिन तक जगह मिल जाए। वहीं, रोडवेज ने त्योहार में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन

इटावा जंक्शन स्टेशन पर बुधवार को लोग ट्रेनों में सीटों की स्थिति जानने के लिए खड़े दिखे। दिल्ली और कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। वैशाली, फरक्का, महानंदा और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में 60 से लेकर 150 तक की वेटिंग है। इटावा स्टेशन पर रुकने वाली सात ट्रेनें ऐसी हैं जिनकी वेटिंग 200 के पार चल रही है। वहीं पूर्वा एक्सप्रेस की वेटिंग तो 301 तक पहुंच गई है। रेल अधिकारियों का भी मानना है कि ज्यादा वेटिंग वाली ट्रेनों में जगह मिलना बहुत मुश्किल है।
वहीं रोडवेज विभाग ने भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयारियां की हैं। पूरा फोकस दिल्ली, आगरा, कानपुर व फर्रुखाबाद मार्ग पर रहेगा। इटावा से आनंद विहार के लिए 26, सराय काले खां के लिए छह व कौशांबी के लिए नौ बसें चलाई जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीएम सक्सेना ने बताया कि इटावा से आगरा- कानपुर मार्ग पर 22, फर्रुखाबाद मार्ग पर 12, मैनपुरी मार्ग पर चार बसें लगाई गईं हैं। बताया रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसें उपल्ब्ध कराई जाएंगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी करेगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर पांडेय ने बताया कि रीजन से 220 बसें लगाई गई हैं। इटावा डिपो से 26, सैफई से आनंद विहार के लिए 13, औरैया से 31, बेबर से 23, छिबरामऊ से आठ, फर्रुखाबाद से 36, शिकोहाबाद से 30, मैनपुरी से 22 समेत कुल 189 बसें लगाई गईं हैं। सराय काले खां के लिए इटावा, औरैया व शिकोहाबाद से छह-छह व सैफई से दो समेत कुल 20 बसें लगाई गई हैं। होली पर चालकों, परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कानपुर जाने वाली ट्रेनें वेटिंग
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 253
महानंदा एक्सप्रेस- 255
बीकानेर-हावड़ा- 254
पूर्वा एक्सप्रेस- 301
कैफियत एक्सप्रेस- 205
वैशाली एक्सप्रेस- 200
फरक्का एक्सप्रेस- 185
गोमती एक्सप्रेस- 245
शताब्दी एक्सप्रेस- 10़1
दिल्ली जाने वाली ट्रेन
वैशाली एक्सप्रेस- 151
फरक्का- 143
महानंदा- 61
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें