बकेवर। लखना में जेवीएस रिसोर्ट के सामने रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बारिश के बीच बिजली गिरने से फूंक गया। ट्रांसफार्मर फूंकने से पिछले 36 घंटे से कस्बे के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार 36 घंटे से बिजली गुल होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्जिंग को लेकर हो रही है। बिजली न होने से लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। लोगों को एक-दूसरे के घरों पर जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़े। वहीं बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। एसडीओ बकेवर अनूप कुमार यादव ने बताया कि लाइनमैन को ट्रांसफार्मर देखने को मौके पर भेजा है। जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)