इटावा। कड़ाके की सर्दी में सफर करना काफी मुश्किलों भरा हो रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। बुधवार को मरुधर एक्सप्रेस निरस्त रही। जबकि 28 ट्रेनें दो से लेकर 12 घंटे तक की देरी से आईं।
दिल्ली जाने वाली कानपुर शताब्दी डेढ़ घंटा लेट रही। कानपुर जाने वाली अन्य ट्रेनों में पैसेंजर, मुरी, नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे ,महानंदा, कालका चार-चार घंटे लेट रहीं। प्रयागराज-बीकानेर पांच-पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, फरक्का व गाजीपुर- बांद्रा सात-सात घंटे, लिंक एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रहीं। पटना- कोटा, मगध नौ-नौ, अवध एक्सप्रेस 10, कैफियत साढ़े 11 घंटे देरी से आईं।
पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटे, दिल्ली से कानपुर जाने वाली ट्रेनों में आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट, मुरी, महानंदा एक्सप्रेस दो- दो घंटे, नई दिल्ली- लखनऊ शताब्दी, जोधपुर-हावड़ा कालका तीन-तीन घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की लेट लतीफी की वजह से यात्री पूछताछ केंद्र पर खड़े रहे।