फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जनगणना-2027 के लिए 60 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जनसंख्या गणना को त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से कराने के लिए 60 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में पहले बैच के 30 फील्ड ट्रेनर्स को सात से नौ अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरा बैच 14 से 16 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। सभी फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित तरीके से कार्य कराएं। मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा और मो. जावेद खान ने जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं, महत्वपूर्ण बिंदुओं और फील्ड स्तर पर कर्मियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी बिपिन कुमार रहे। जिले में फील्ड ट्रेनर्स की ओर से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 24 अक्तूबर से तीन बैच में प्रस्तावित है। स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक होगी। इसके बाद घर-घर जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें