फोटो 39::: चंबल पर भारी वाहनों का आवागम बंद क्रासर - छोटे वाहनों के लिए आवागमन रहेगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। चंबल पुल को मम्मत के लिए बुधवार रात 12 बजे से भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। छोटे वाहनों का आवागम जारी रहेगा। मधप्रदेश बॉर्डर चंबल पुल पर पिलर संख्या छह क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी की ओर से काम करने के लिए बड़े वाहनों को बंद करने की जरूरत थी। इसे लेकर तकनीकि टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने आठ जून को रात 12 बजे से पुल बंद करने के आदेश दिए थे। लेकिन पिलर को धसकने की सूचना पर संबंधित कंपनी की टीम और पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल की हालत खराब होने की रिपोर्ट दी। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव सुरक्षा की दृष्टि से पुल को 24 घंटे पहले ही बुधवार रात 12 बजे से ही बंद करने के आदेश दे दिए। भारी वाहनों का अगले आदेशों तक आवागम बंद रहेगा। वहीं छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
इन रास्तो से गुजरेंगे बड़े वाहन::: पुल बंद होने की स्थिति में भिंड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिंड जाएंगे। वह उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए भी भिंड के लिए जा सकते हैं। भिंड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आएंगे। वह फूफ-सहसों- चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आएंगे।