फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेतरतीब पार्किंग व अतिक्रमण से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या को लेकर शनिवार को प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने थानाध्यक्ष कमल भाटी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड से लेकर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, रेल मंडी, नदी का पुल सहित कई प्रमुख स्थानों पर दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह कटरा पुख्ता, फक्कड़पुरा सहित अन्य मोहल्लों की स्थिति पर भी चिंता जताई। कहा कि इन क्षेत्रों में लोग अपने वाहन सड़कों पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। थानाध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाने और अव्यवस्थित पार्किंग के लिए अभियान चलाने की बात कही। इस दौरान व्यापारी विनोद जैन, श्याम किशोर गुप्ता, अनूप वर्मा, मोहम्मद जहीर,मोहम्मद इरशाद, अहमद, रघुवीर सिंह यादव, सोनू यादव, बज्जे वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें