कागजात नहीं दिखाने पर मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीजलवेदी। वाहन के जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। ट्रैक्टर नवादा की ओर से पिपरिपुरा स्थित बॉबी ईंट उद्योग पर मोरंग लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर अशोक नगर निवासी प्रभाव पांडेय के नाम दर्ज है। (संवाद)