फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नए साल में सफरी पहुंचे पर्यटकों को मिलेंगे उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों के भ्रमण को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत पर्याप्त संख्या में बसों को उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे सफारी आने वाले पर्यटकों को सफारी भ्रमण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही आने वाले पर्यटकों को उपहार भी दिए जाएंगे। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष में पर्यटक लायन, भालू , डियर व एंटीलोप सफारी के साथ-साथ तेंदुओं को भी खुली सफारी में चहल कदमी करते देख सकेंगे। नववर्ष के पहले दिन पर्यटकों का स्वागत सफारी पार्क में एक ग्रीटिंग कार्ड देकर किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक टिकट के साथ एक स्क्रैच कूपन भी उपलब्ध रहेगा, जिसको स्क्रैच करने पर जो भी गिफ्ट स्क्रैच कूपन पर अंकित होगा। पर्यटकों को वह गिफ्ट सफारी प्रशासन देगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लॉटरी प्रक्रिया के तहत पर्यटकों को उपहार दिए गए थे। इस वर्ष स्क्रैच कूपन के माध्यम से पर्यटक गिफ्ट प्राप्त कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें