बकेवर। 50 बेड के अस्पताल की इमारत सात साल में ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। डॉक्टर्स के कक्षों में लगी टाइल्स उखड़ी और फर्श धंस गई है।
अस्पताल में डॉ. संजय आनंद ने फर्श धंसने की वजह से अपना कक्ष खाली कर दूसरे कमरे में शिफ्ट कर लिया है। कई कमरों की खिड़कियां टूट गईं हैं। पैथोलॉजी लैब में दीवार की टाइल्स उखड़ने लगी है। बोर्ड निकल गए हैं। डॉ. संजय आनंद ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी को अवगत कराया गया है।