फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ताखा के किसानों के अरमानों पर हुई ओलावृष्टि

Tue, 02 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/ताखा। एक सप्ताह से बिगड़ा मौसम का राग सोमवार को भी जारी रहा। शहर में दिनभर धूप और छाया का खेल चला। वहीं ताखा में सुबह से शुरू हुई बूंदाबादी के बाद शाम करीब छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। ओले गिरने से गेहूं की 30 प्रतिशत फसल भीग गई। किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शहर में कड़क धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर में थोड़ी देर बादल रहने के बाद फिर धूप निकल आई। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। वहीं ताखा क्षेत्र में रविवार शाम बारिश होने के बाद सोमवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर बादल छाने के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। किसानों के अनुसार गेहूं की कटी फसल बारिश से भीग चुकी है। गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होगी। करीब एक सप्ताह तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो सकेगी। भूसा खेतों में भीगने से चारे का भी संकट होगा।


बारिश के कारण खेतों में कटी फसल भीगने से गेहूं का दाना काला पड़ सकता है। ज्यादातर किसानों के गेहूं की कटाई मढ़ाई बारिश से पहले ही हो चुकी है। कुछ किसानों को नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से मूंग, उरद, मक्का की फसलों को भी नुकसान होगा। - ब्रजेश कुमार, एडीओ कृषि, ताखा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें