चकरनगर। थाना भरेह क्षेत्र के गांव भरेह के बीच निवी गांव के सामने ढलान पर बुधवार शाम ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। बुधवार शाम करीब छह बजे ऐतिहासिक भारेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए करीब सात लोग ई-रिक्शा से जा रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही ढलान पर पहुंचा चालक संतुलन खो बैठा और रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार रीना (40) ,राजेंद्र (72) और राखी निषाद दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।