फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज और मिले,

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में आठ मरीजों की जांच हुई। इसमें तीन में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब तक 26 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की डॉ. नीतू द्विवेदी ने बताया कि सितंबर में 163 सैंपलों की जांच में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अक्तूबर में अब तक 105 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है। शनिवार सुबह 11 बजे तक जिला अस्पताल में 449 मरीजों ने पर्चा बनवाया। करीब 150 लोगों ने पैथोलॉजी में खून की जांच कराई।
फिजिशियन डॉ. सोनाली विश्वास और डॉ. ऋचा चौधरी ने 151 मरीज देखे। ज्यादातर वायरल बुखार के थे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि किट से डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मरीज का इलाज शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें