फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार तीन लोग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूठन सकरौली गांव के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



आगरा के थाना जैतपुर के गांव गढ़वाल निवासी सुभाष उर्फ सोनू (28) और उसका साथी सियाराम (35) शहर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर काम करते हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से दोनों घर चले गए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक से इटावा आने के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें गांव के ही रामनिवास मिल गए। वह फर्रुखाबाद में अपने भाई के फूल सिराने के लिए जा रहे थे। काफी देर से कोई वाहन न मिलने पर उन्होंने इटावा तक छोड़ने की बात कही। इस पर सुभाष ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
तीनों इटावा आ रहे थे। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पूठन सकरौली के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सियाराम और रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल लाइन थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें