फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरों ने घर से पार किए ढाई लाख कीमत के नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने 50 हजार की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पास के मकान के ताले तोड़कर एक शिक्षक के दो हजार रुपये चोरी किए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊसराहार कस्बा में किशनी रोड निवासी हरिबाबू के घर में बुधवार रात चोर मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर एक जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी तोड़ियां, तीन अंगूठी, एक जंजीर, एक जोड़ी बाला, एक जोड़ी बृजवाला, एक मंगलसूत्र व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पास में ही सत्यनारायण शर्मा के मकान में किराये पर रह रहे दो शिक्षकों के कमरों के ताले तोड़ दिए। शिक्षक श्याम मिलन के कमरे में रखे दो हजार रुपये ले गए।
बताते हैं कि जिस सीढ़ी की मदद से चोर हरिबाबू के मकान में घुसे, वह पड़ोसी के दरवाजे पर रखी थी। हरिबाबू ने बताया आसपास दो गेस्ट हाउसों में बुधवार रात डीजे का शोर होने से घटना की जानकारी न हो सकी। सुबह साढे़ छह बजे पत्नी पूजा उठी और सफाई के लिए कमरे में गई तब उसे अलमारी खुली मिली। चोरी के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई।
विज्ञापन

हरिबाबू ने बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है। उसने कुछ लोगों पर चोरी की आशंका जताई है। बताया कि दो दिन पहले एक लड़के से कहासुनी हुई थी। वहीं, शिक्षक श्याम मिलन ने बताया कि कमरे का किराया देने के लिए दो हजार रुपये रखे थे। थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें