फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर चोरी

Sat, 12 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 32::::::चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान। स्वयं
विज्ञापन

इटावा। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। परिवार को इसकी खबर तक नहीं लगी और सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पीड़त ने चोरी की घटना की जानकारी थाने में पहुंचकर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुन्नी अड्डा वसुंधरा कॉलोनी निवासी मेघ सिंह परिवार के साथ सो रहे थे। गुरुवार रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और बाहर के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर चार सोने की जंजीर, 15 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र व पांच जोड़ी चांदी के तोड़े चोर चुरा ले गए। सुबह जब मेघ सिंह की बेटी पूनम ने कमरे में घुस कर देखा तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुन सभी परिवार वाले दौड़कर पूनम के पास पहुंचे जहां कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। मेघ सिंह ने बताया कि करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। उन्होंने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें