बकेवर। लखना स्थित बस स्टैंड तिराहा के पास पांच दिन से बंद एक मकान का चोर ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवर सहित 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल का जांच करने पहुंची।
कस्बा लखना स्थित बस स्टैंड तिराहा निवासी तृप्ति शर्मा ने बताया कि वह पांच दिन पहले फरीदाबाद गयी थीं। घर में ताला लगा था वह गुरुवार रात वापस आयीं तो उनके घर का चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। शुक्रवार को लखना चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज गंगासागर मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंचे। वहीं तृप्ति शर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि घर से तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने की चैन, एक अंगूठी, एक पीतल की बाल्टी व नकद दस हजार रुपये चोरी हो गए।