इटावा। प्रवासी श्रमिकों के इटावा लौटने का सिलसिला करीब एक सप्ताह से बरकरार है। शनिवार को
गुजरात के विभिन्न शहरों से 22 बसों से 250 यात्री आए। इन सभी का विचारपुरा स्थित ब्रजगोपाल
महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। जबकि हॉट सपाट क्षेत्र अहमदाबाद,
सूरत, इंदौर व मुंबई से आने वाले श्रमिकों के सैंपल लिए जाने का आदेश स्वास्थ्य विभाग की टीम को
दिया गया है। शनिवार को 13 सैंपल लेने वाले श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है।
ट्रेनों के जरिए प्रदेश के अन्य शहरों में आने वाले इन श्रमिकों को उरई, उन्नाव, कानपुर, कौशांबी, मथुरा
आदि जनपदों से रोडवेज बसों के जरिए इटावा लाया गया। नोडल अधिकारी (जिला सेवायोजन
अधिकारी) अरशद अली ने बताया कि 2 मई से लेकर अब तक 78 बसों से करीब 900 श्रमिक इटावा
लौट चुके हैं। बताया कि सभी श्रमिकों को राशन सामग्री का पैकेट दिया गया। राशन सामग्री में आटा,
दाल, चावल, तेल, मसाला, नमक, चना आदि शामिल हैं।
महाविद्यालय में जनपद की सभी छह तहसीलों के लेखपाल अपने क्षेत्र के मरीजों का नाम, पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर उन्हें उनके रवाना कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि एक-एक बस गोरखपुर बलिया तथा दो बस सुल्तानपुर भेजी गई है। संवाद