फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे पर भरा फर्राटा तो होगी कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर हादसों से राहगीरों को बचाने के लिए अमर उजाला के अभियान का असर दिखाई देने लगा है। इसी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कैमरे लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला कोहरा न बने कहर सीरीज के माध्यम से राहगीरों को लगातार जागरूक कर रहा है। जिले से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर हादसों की बढ़ती संख्या के कारण एनएचएआई अब इन स्थानों पर स्पीडोमीटर कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे वाहनों की रफ्तार के साथ-साथ हादसों पर भी अंकुश लगेगा। सड़क पर पहले से दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड पहले से ही लगे हैं। अब स्पीडोमीटर कैमरे लगाए जाएंगे।
इस राजमार्ग पर तेज वाहन दौड़ते अक्सर देखे जाते हैं। रफ्तार पर अंकुश न होने के कारण वर्ष दर वर्ष हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। विभाग का मानना है कि ब्लैक स्पाॅट पर कैमरे लगाए जाने से हादसों में कमी आएगी। इन कैमरों की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्पीडोमीटर कैमरे लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द ब्लैक स्पॉट पर कैमरे लग जाएंगे। इससे तेज गति से चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान हो जाएंगे। -सत्यवीर सिंह, डीजीएम राष्ट्रीय राजमार्ग-19
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें