फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वधू पक्ष के डांस करने पर बरातियों से मारपीट, दोनों पक्षों के नौ हिरासत में

Sun, 24 Dec 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव में बरात चढ़ते समय बैंड पर डांस करने को लेकर वर और वधू पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अहलादपुर गांव में शुक्रवार को गंगा चरण की पुत्री काजल की शादी थी। फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर के अजेंद्र सिंह देर शाम बरात अहलादपुर गांव लेकर पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात की खूब खातिरदारी की। इसके बाद बरात चढ़ने के लिए गांव में निकली। बैंड की धुन पर बराती डांस कर रहे थे तभी वधू पक्ष के कुछ लड़के भी जबरन घुसकर डांस करने लगे। इसके बाद जब बरातियों ने घरातियों को डांस करने से रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन पक्ष से राहुल कुमार, शैलेंद्र, शुभम, अवनीश निवासी अहलादपुर व शिवम निवासी वैदपुरा, अजय निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद व बरात पक्ष से प्रशांत, युनुस निवासी मक्खनपुर फिरोजाबाद व रविंद्र चौधरी निवासी शाहगंज आगरा को गिरफ्तार कर मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें