इटावा। इटगांव के एक घर में देर रात घुसे चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद करके अलमारी का लॉक तोड़कर 20 हजार रुपये समेत लाखों का माल समेट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के इटगांव गांव निवासी धीरज (28) के निजी स्कूलों में वाहन चलते हैं। एक वाहन वह चलाते हैं। घर में पत्नी सुमन, बेटा किशन (07) और अर्जुन (04) और भाई पिंटू, उनकी पत्नी मीरा देवी व बेटा पीयूष रहते हैं। सोमवार रात साढ़े 11 बजे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। उन्होंने दोनों भाइयों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
सुबह भाई पिंटू उठा तो दरवाजे बंद देखकर उसने आवाज लगाना शुरू की। धीरज भी उठ गया। कमरों की कुंडी कटी देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखे सोने की अंगूठी, कंधनी, मंगलसूत्र और 20 हजार रुपये समेत करीब 13 लाख रुपये का सामान गायब था। फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। तहकीकात की जा रही है। घर से थोड़ी दूर पर अंगूठी और माला मिली है।