फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बे में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवर चुरा लिए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखना के नगर पंचायत कार्यालय रोड निवासी राजीव दिल्ली में सब्जी बेचते हैं। उनकी पत्नी मायके में रहती है और बेटा विनय घर में अकेला रहता है। शनिवार रात बेटा रामलीला देखने चला गया। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और 25 हजार रुपये, पांच चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घर में रखा जरूरत का सामान भी ले गए। रविवार सुबह विनय घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने दादा सुरेश को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

उधर रेंज कोठी मार्ग निवासी रजनदुलारी के घर से चोर एक हजार रुपये और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। महिला रविवार सुबह उठी तो दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसी आए और दरवाजा खोला। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें