फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की जान गई

Sat, 28 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मोतीगंज में तेज गति से बकेबर की ओर से भरथना आ रही बस ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम असफपुर निवासी हाल निवासी मुहल्ला यादव नगर का राजकुमार उर्फ अन्ना (35) पुत्र कोमल स्वरूप शनिवार की शाम 5 बजे पाली बम्बा से बाजार की ओर आ रहा था।

उसी दौरान बकेबर की ओर से भरथना की तरफ आ रही एक प्राइवेट ने पीछे  से उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। राजकुमार अपने पीछे पत्नी शकुन्तला देवी, पुत्र विकास, पुत्री प्रियंका को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें