फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पक्के तालाब को संवारने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के ऐतिहासिक पक्के तालाब को संवारने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 2.4 करोड़ रुपये से इसका सुंदरीकरण होगा। तालाब के किनारे वेंडिंग जोन बनेगा।
विज्ञापन

पक्के तालाब को पिकनिक स्पॉट की तरह बनाया जाएगा। सबसे पहले तालाब के चारों ओर दीवार बनाकर ग्रिल लगाई जाएगी। तालाब पर लगे लाल पत्थरों की सफाई करवाई जाएगी। जो पत्थर टूट गए हैं उन्हें बदला जाएगा। साथ ही आसपास चार फ्लोटिंग फव्वारें और बीच में एक फव्वारा लगाया जाएगा। रात में शहर के लोगों को तालाब के पास घूमने में परेशानी न हो इसके लिए लाइटों के भी इंतजाम होंगे।
तालाब के सामने मंदिर के पास वाली जगह पर फूड कोर्ट व वेंडिंग जाेन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके निर्माण से लोगों को अलग-अलग फूड उपलब्ध होंगे। ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने बताया कि आर्किटेक्ट ने नक्शा उपलब्ध करा दिया है। इसमें सभी आवश्यक संशोधन करने के बाद काम में तीव्रता लाई जाएगी। बहुत जल्द शहर के लोगों को एक अच्छा पिकनिक स्पॉट मिलेगा। पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। काम पूरा होने के बाद जिले के लोगों को एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें