फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हरा पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची टीम, दो मशीनें जब्त

Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। परसूपुरा और इंगुर्री गांवों की सीमा पर आम के पेड़ों की कटाई की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी काटने की दो मशीनें जब्त कीं।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना उन्हें रविवार सुबह मिली थी इसपर वन दरोगा सुधीर कुमार, वनरक्षक प्रियांशु और कैटल गार्ड सोमू को जांच के लिए भेजा गया। टीम के पहुंचने से पहले ही लकड़ी काटने वाले ट्रैक्टर समेत वहां से भाग निकले। मौके पर खेत के पास से दो मशीनें और पेट्रोल पाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें