इटावा। सैफई आयुर्विज्ञान विवि में पिता शंकर लाल की मौत के बाद बड़े पुत्र कुलदीप ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुत्र ने कहा कि विश्वविद्यालय में भर्ती होने के बावजूद मरीज के अस्पताल से बाहर निकल जाने की सूचना उन्हें समय रहते नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी मरीज का इस तरह गायब हो जाना घोर लापरवाही को दर्शाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सैफई पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।