फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बीमार तड़पती रही और निगम ने काट दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली निगम की प्रीपेड मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। मामला शहर के मोहल्ला अड्डा भगवान (आईटीआई) का है, जहां एडवांस बैलेंस होने के बावजूद रात दो बजे बिजली काट दी गई। पीड़ित उपभोक्ता रवि कुमार ने बताया कि उनकी दो महीने की मासूम बच्ची ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है जो भीषण गर्मी में रात भर तड़पती रही। बताया कि मीटर में बैलेंस होने के बाद भी बिजली काटी गई। सुबह उन्होंने डर के मारे 1,000 रुपये और जमा किए लेकिन निगम ने शाम पांच बजे तक आपूर्ति नहीं जोड़ी। इस दौरान अधिकारियों को कई फोन किए गए, पर किसी ने जवाब नहीं दिया। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सुबह 11:08 बजे ही बिजली जोड़ने का निर्देश दे दिया गया था लेकिन किसी कारणवश देरी हुई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें