फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छह अक्तूबर को शिव बरात के साथ शुरू होगी रामलीला

विज्ञापन
फोटो 13:: लखना के छोटे अहाते में तैयार किया जा रहा रामलीला पंडाल। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना में रामलीला के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला का पांडाल तेजी से तैयार किया जा रहा है। छह अक्तूबर मंगलवार को गणेश पूजन और शिव बरात के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। लखना में लगभग डेढ़ सौ साल पहले लखना स्टेट की रानी ने रामलीला शुरू कराई थी। तब से हर वर्ष नगर वासियों के सहयोग से इसका आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी छोटे अहाता के सामने मैदान में मंचन होगा। लखना रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा और महामंत्री संदीप पाल ने तैयारियों की जानकारी दी। इस बार ररुआ सरकार एवं कांकझी सरकार आदर्श रसिक रामलीला मंडली आटा जालौन के कलाकार मंचन करेंगे। क्षेत्र के लोगों को रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें