फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मरीज ओढ़ रहे गंदी और खून से सनी चादर

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 23) जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदी व खून से सनी चादर लेटा मरीज। संवाद
विज्ञापन


इमरजेंसी में मरीज ओढ़ रहे गंदी व खून से सनी चादर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लाख हिदायत के बाद भी सरकारी अस्पतालों में हर स्तर बदइंतजामी हावी है। ताजा मामला इमरजेंसी विभाग का है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे के तीसरे दिन ही इमरजेंसी में भर्ती मरीज गंदी और खून से सनी चादर ओढ़े मिला। घटना का वीडियो वायरल होने पर अब जांच टीम गठित की गई है।
सीएमए डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि शुक्रवार शाम मामला उनके संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल इमरजेंसी में फोन कर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से जानकारी ली। चादर बदली गई और कंबल भी उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार मरीज को 108 एंबुलेंस से अचेत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन

मरीज ग्वालियर का रहने वाला 45 वर्षीय सत्य प्रकाश है। मामला सुर्खियों में आने के बाद तीसरे दिन स्ट्रेचरों पर फिर से बेड सीट पड़ी नजर आई। बताते हैं कि जिस मरीज का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके पास बोतल का स्टैंड नजर आ रहा है, लेकिन उसके पास कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आ रहा है।
वर्जन
खून से सनी चादर लपेटे हुए मरीज का मामला संज्ञान में आने के बाद, इसकी जांच दो सदस्यीय सीनियर डॉक्टर व मेट्रेन को सौंपी है। जिन्हें दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
किसी होटल के पास पड़े एक व्यक्ति को पुलिस 108 एंबुलेंस से लेकर इमरजेंसी आई थी। उस समय इमरजेंसी में भीड़ होने की वजह से उसे बेड पर लिटा दिया। डॉक्टर के चेक करने पर वह नशे में मिला। सुबह वह बिना बताए इमरजेंसी से चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें