इटावा। मैनपुरी अंडरब्रिज में जलभराव होने का मुद्दा सदन में उठाया गया। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों के लिए रेलवे में पहले की तरह सीट आरक्षण की सुविधा बहाल करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल यात्रा में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को फिर से शुरू करने और महिलाओं व छात्रों को रियायत देने का आग्रह किया। कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने और इटावा में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इटावा, अचल्दा, फफूंद और भरथना स्टेशनों पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों (जैसे जम्मू तवी, अजमेर, वंदे भारत, मरुधर आदि) को रोकने का भी मुद्दा सदन में उठाया।