बकेवर। करीब 10 दिन पहले मिले युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका। कस्बा से डेढ़ किलोमीटर दूर बकेवर बाईपास पर सर्विस रोड किनारे झाड़ियों में 23 जुलाई को एक युवती का क्षत विक्षत शव मिला था। उक्त शव किसी 25 वर्षीय शादीशुदा युवती का था। शव के पैरों में बिछियां व पायलें थीं। शव चार से पांच दिन पुराना बताया गया था।
थाना पुलिस ने शव का 72 घंटे बाद अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जबकि बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह का कहना है कि युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास लगातार जारी है।
आसपास के सभी थानों से इस संबंध में जानकारी की गई परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने शव के संबंध में संपर्क किया गया था, लेकिन शव के कपड़े देखने के बाद उनके नही निकला। चेहरा पहचान में ना आने के कारण उसकी शिनाख्त स्पष्ट नहीं हो पा रही है।