इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में बुधवार को एक 24 वर्षीय युवती ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक निहारिका ने स्नातक तक की पढ़ाई की थी। पिता उमाशंकर ने बताया कि करीब एक महीने पहले निहारिका घर में ही गिर गई थी, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। बुधवार को जब परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त थे, तभी उसने बरामदे में फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है।