फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दूसरे दिन कानपुर नगर और देहात का दबदबा

Mon, 26 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 24) प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आई महिला खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

दूसरे दिन पुरुष तैराकी में इटावा विजेता, महिला में उपविजेता
क्रासर
- रिजर्व पुलिस लाइन में 60 अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी, वॉटर पोलो और क्रास कंट्री प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अंतरजनपदीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन तैराकी पुरुष में इटावा विजेता तो महिला में कानपुर नगर विजेता बना है। महिला वाली प्रतियोगिता में इटावा उपविजेता रहा है।
विज्ञापन

60वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी, वॉटर पोलो, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे दिन भी कानपुर जोन के इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की टीमों ने हिस्सा लेकर दम दिखाया। क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग वर्ग में कानपुर देहता की टीम विजेता रही। वहीं झांसी उपविजेता बनी। क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में कानपुर नगर ने बाजी मारी। कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। तैराकी पुरुष वर्ग में इटावा के जवानों ने डंका बजाकर प्रतियोगिता को जीत लिया। वहीं कानपुर नगर की टीम उपविजेता रही। तैराकी महिला वर्ग में कानपुर नगर विजेता और इटावा की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर एसपी क्राइम सुबोध गौतम ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जवानों में खिलाड़ियों कम ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। समय-समय पर इस तरह के खेल जवानों में नई सकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न करते हैं। इस मौके पर आरआई इश्वर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें