फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कस्तूरबा के कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मंडलायुक्त ने की तलब

Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा के कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मंडलायुक्त ने की तलब
विज्ञापन

क्रासर
- मंडालयुक्त का पत्र मिलने के बाद एडी बेसिक ने बीएसए से मांगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत वार्डन रजनी कुमारी व लेखाकार शालू कुमारी के भ्रष्टाचारों की शिकायत का संज्ञान मंडलायुक्त ने लिया है। उन्होंने एडी बेसिक से रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में एडी बेसिक ने बीएसए से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का ऐडी बेसिक ने पांच मई को निरीक्षण किया था। इसमें उन्हें कई कमियां मिली थीं। विद्यालय में 78 छात्राओं का पंजीकरण मिला था। इसमें से मौके पर सिर्फ 48 छात्राएं मिली थीं। विद्यालय की छात्राओं को एक-एक करके शिक्षा व विद्यालय से सबंधित जानकारी लेने पर बच्चों ने वार्डन की ओर से मंजन, तेल, साबुन, चप्पल, यूनीफार्म न देने का आरोप लगाया था। बच्चों ने अभिभावकों से बात नहीं कराने की भी शिकायत की थी। इस पर एडी बेसिक ने बीएसए से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने भी विद्यालय का निरीक्षण कर वार्डन को बीआरसी संबध कर दिया था। इसे लेकर कमिश्नर से शिकायत की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए कानपुर आयुक्त ने एडी बेसिक से विद्यालय में मिलीं अनियमित्ताओं और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने 20 तक रिपोर्ट मांगी है। इस पर एडी बेसिक ने भी बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। बीएसए शैलेस कुमार ने बताया कि अभी उन्हें पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। रिपोर्ट मांगी जाने पर पूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें