फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक करोड़ से सड़कों की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। जिला पंचायत की ओर से सात सड़कों के साथ ही एक नाला निर्माण का काम करवाया जाएगा। इससे लगभग आठ गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को सहूलियत मिलेगी। निर्माण कार्य चार माह में पूरा किया जाएगा। इन कामों में पथर्रा में डामर रोड की ओर सीसी निर्माण पर 21.10 लाख, ग्राम पंचायत पसिया में लिंक मार्ग से शिवजी मंदिर होकर फूफ-चौरेला मार्ग तक खरंजा निर्माण पर 13.36 लाख व विंडवा खुर्द के मंगदगढ़ी में सीसी सड़क पर 13.37 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नाला, सड़क, आंबेडकर पार्क और बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य भी लगभग समाप्ति की ओर है, इन सभी कामों के पूरा होने से बड़ी आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें