फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहर में उतराता मिला शव लापता सुभाष का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 38: सुभाष चंद्र की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

लवेदी। भोगनीपुर निचली गंगा नहर में गुरुवार शाम बहता हुआ मिला सड़ा-गला शव बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम किल्ली सुल्तानपुर निवासी सुभाष चंद्र (30) का निकला। मृतक के भतीजे ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान की। सुभाष 30 अप्रैल से लापता था और इस संबंध में इकदिल थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी। परिजनों के मुताबिक, सुभाष चंद्र का इकदिल क्षेत्र के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां वह अपनी मां की देखरेख कर रहे थे। 30 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह बिना किसी को बताए अस्पताल से कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने दो मई को इकदिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें