फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ठाकुर जी के बांधा सेहरा, भक्त निहारते रहे चेहरा

Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर पर ठाकुर जी का विवाह उत्सव (व्याहुला) धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर जी को सेहरा बांधने के दौरान मंदिर परिसर में श्री राधा वल्लभ लाल का जयघोष गूंजा। भक्त दूल्हा बने ठाकुर जी को निहारते रहे और ढोल व बधाई गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

सफेद संगमरमर के सिंहासन पर विराजमान दूल्हा बने ठाकुर जी व दुल्हन राधा रानी के दर्शन करने के लिए भक्त कतार में खड़े रहे। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र ने बताया कि ठाकुर जी के विवाह उत्सव में पूरे विधि विधान के साथ हल्दी से लेकर मंडप व फेरे की रस्में निभाई गईं। आशीष व प्रदीप समेत अन्य भक्तों ने एक से बढ़कर एक बधाई व वैवाहिक गीत गाए। देर रात तक भक्ति की उमंग दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें