फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ठाकुर जी का किया शृंगार, चरण दर्शन के लिए लगी कतार

Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर फूल बंगला सजाया गया। ठाकुर जी का आकर्षक शृंगार किया गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के चरण दर्शन किए।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के चरण दर्शन इसी दिन होते हैं। इसी तर्ज पर शहर के वृंदावनधाम कहे जाने वाले श्री राधा बल्लभ मंदिर में भी आयोजन किया गया। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज ने ठाकुर जी का सुबह चंदन से लेपन किया। उन्हें आकर्षक वस्त्र धारण कराए।
इस मौके पर मंदिर में महिला मंडल ने भजन-कीर्तन किया। रात करीब 10 बजे तक श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन करने मंदिर पहुंचते रहे। उन्हें भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। महंत ने कहा कि अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना गया है। इस दिन किया गया कार्य अक्षय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें