इटावा। सूर्य ग्रहण की वजह से मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। लोगों ने घरों में पूजा पाठ किया। शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद करीब सात बजे मंदिर खुले तो भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुख और शांति की कामना की।
ग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह चार बजे से ही लग गया था। मंदिर बंद होने से घरों में लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। लोगों ने ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से परहेज किया। पेय पदार्थों में तुलसी की पत्ती डालकर उसका उपयोग किया। ग्रहण देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। युवाओं ने ग्रहण के फोटो भी कैमरों में कैद किए।
ग्रहण संबंधी भ्रांतियां दूर कीं
इटावा। जिला विज्ञान क्लब ने एचएन पब्लिक स्कूल में सूर्य ग्रहण दिखाने की व्यवस्था की थी। लोगों को सोलर चश्मे की सहायता से सूर्य ग्रहण दिखाया गया। क्लब के समन्वयक डॉ. मुकेश ने ग्रहण संबंधी भ्रांतियों को दूर किया। विज्ञान विशेषज्ञ प्रदीप कुमार, संजय शर्मा, उमेश, स्कूल के प्रबंधक पवन प्रताप, राजवीर, हृदयेश, जगदीश आदि मौजूद रहे। (संवाद)