फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। गढ़ा कास्दा गांव के बृजेंद्र सिंह की बेटी पूजा उर्फ शालिनी (17) कक्षा 12 की छात्र थी। रविवार रात उसने घर के पीछे की ओर खंभे में निकले सरिये में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठने पर परिजनों ने शव लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस को किशोरी के हाथ में सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी मौत की खुद को जिम्मेदार बताया हैै। माता-पिता का कोई लेना देना न होने की बात भी लिखी है। भरेह थाना प्रभारी गोविंद हरी वर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें