फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: माध्यमिक शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही छुट्टी

Tue, 11 Apr 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही छुट्टी मिल सकेगी। सोमवार से मानव संपदा पोर्टल से ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि जनपद में संचालित समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों व शिक्षणेतर कर्मियों को आकस्मिक, चिकित्सा, उपार्जित, बाल्य देखभाल व मातृत्व अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

अवकाश स्वीकृत करने वाले अधिकारी का मानव संपदा आईडी नंबर भरने के बाद उसे रिपोर्टिंग असफर की ओर से निर्धारित समय में स्वीकृत करना होगा। मानव संपदा पोर्टल के प्रयोग के लिए प्रत्येक अध्यापक व शिक्षणेतर कर्मी को एक यूजर आईडी पहले ही आवंटित है। डीआईओएस ने बताया कि अध्यापकों एवं शिक्षणेतर कर्मियों की सेवा पुस्तिकाएं पूर्ववत कार्यालय में सुरक्षित रहेंगी। 31 मई 2023 तक सेवा पंजिकाएं एनआईसी के सहयोग से डिजिटल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें