फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी महिला शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। शिक्षक ने साथ पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में हंगामा भी किया। सूचना पर सहसो पुलिस स्कूल पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
मैनपुरी के टिंडोली क्षेत्र का शिक्षक एक विद्यालय में पढ़ाता है। आरोप है कि उन्होंने इसी स्कूल की एक शिक्षिका की आप त्तिजनक फोटो कुछ दिन पहले उसके ससुरालवालों को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब महिला के परिजनों को हुई तो वह स्कूल पहुंचे और शिक्षक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
परिवारीजनों ने शिक्षक को स्कूल के अंदर ही खरी-खोटी सुनायी। सहसो थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
स्कूल के कर्मचारी और साथी शिक्षकों ने आपस में समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है। पीड़ित की ओर से अगर तहरीर मिलती है तो आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें