ताखा। किशनी बिधूना मार्ग पर कदमपुर शाला के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी दिव्यम (20) सोमवार दोपहर तीन बजे घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। मुर्चा के पास बने पेट्रोल पंप के पास मुड़ते समय दूध लेकर जा रहे टैंकर के चालक ने अचानक टैंकर धर्म कांटा की तरफ मोड़ दिया।
बाइक सवार युवक टैंकर के नीचे आ गया। मौके पर ही दिव्यम की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।