फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने जेवर बेचने वालों की जरूर लें आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में हुई। इसमें एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सराफा व्यापारियों से कहा कि पुराने जेवर खरीदते समय उसकी जांच कर लें। जेवर बेचने वाले की आईडी जरूर जमा कराएं। इससे चोरी की घटनाओं में कमी होगी और चोर भी आसानी से पकड़े जा सकेंगे। व्यापारियों ने एसएसपी को समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पिछली बैठक में जो समस्याएं सामने आईं थीं, उनमें से ज्यादातर का निस्तारण कर दिया गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने हाईवे पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
एसएसपी ने दोनों मामलों में गौर करने का आश्वासन दिया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी, व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, युवा जिलाध्यक्ष पावेंद्र शर्मा, उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष वरुण राज और जसवंतनगर महामंत्री राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें