फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आर्थिक तंगी में मिठाई दुकानदार ने फंदा लगा की खुदकुशी

Sat, 20 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 25) रिंकू चक्रवर्ती। फाइल फोटो
विज्ञापन

(फोटो संख्या 26) बाजार में लगी लोगों की भीड़। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। ऊसराहार बाजार में भाईयों में बंटवारे के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे मिठाई दुकानदार ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दुकान में ही फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी दुकानदार ने हलवाई को लटका देख परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मची रही। किशनी बिधूना मार्ग पर कस्बा बाजार में हलवाई रिंकू चक्रवर्ती (30) निवासी ऊसराहार कस्बे में ही मिठाई की दुकान करे हुए है। बताते हैं कि दुकान अच्छे से न चलने की वजह से वह कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। करीब 15 दिन से दुकान बंद करके वह अपने साले के साथ ट्रक पर चल रहा था। शुक्रवार को वह दुकान खाली करने की मन बनाकर आया था।
सुबह दुकान खोलने के बाद रिंकू दुकान के अंदर ही बैठा रहा। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाजार में आवाजाही कम देखकर वह फंदा बनाकर लटक गया। पड़ोसी दुकानदारों ने शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भाई मोंटी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सात माह पहले ही की थी अलग दुकान
कस्बा निवासी विशंभर दयाल की कस्बे में करीब चालीस साल से दुकान है। पहले इसी पर वह और उनके चारों बेटे बैठते थे। धीरे-धीरे उन्होंने सभी बेटों को अलग-अलग दुकानें करा दी थी। छोटा बेटा उनकी पुरानी ही दुकान संभालता है। करीब सात माह पहले रिंकू ने भी कस्बे में किराये पर दुकान लेकर मिठाई का काम शुरू किया था। बताते हैं कि तभी से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। गर्मियां आने पर लागत तक नहीं निकल पा रही थी। ऐसे में वह कई दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन


जेब में मिले सिर्फ 20 रुपये
पुलिस ने जब शव फंदे से नीचे उतारकर तलाशी ली तो रिंकू की जेब से सिर्फ 20 ही रुपये निकले। यह देखकर पुलिस को भी आर्थिक तंगी होने का मामला लगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें