फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं : जयवीर सिंह

Mon, 20 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अखिलेश यादव उन्हें भर्ती कराएं। उन्होंने यह बात शनिवार को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार सम्मान समारोह से पूर्व पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव में सामंजस्य नहीं है। उन्होंने पुस्तक इटावा कल आज और कल के लिए पूर्व आईपीएस हरीश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
साहित्यकार डॉ. कुश चतुर्वेदी ने बताया कि यह पुस्तक इटावा और औरैया दोनों के इतिहास को मिलाकर लिखी गई है। लेखक हरीश कुमार ने कहा कि यह सम्मान इटावा और औरैया को पावन धरती को मिला है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उन्हें बधाई दी। संयुक्त सचिव पर्यटन मंत्रालय दिल्ली मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह पुस्तक ऐतिहासिक है। सम्मान समारोह में औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे अध्यक्ष, प्रशांत राव चौबे, राम बिहारी दुबे, महेंद्र पांडेय, लाखन सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें