सैफई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा तहसील सैफई का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को हुआ। नई कार्यकारिणी में सात पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संघ के लिए सुखवीर सिंह यादव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अजय यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुदीप कुमार कोषाध्यक्ष चुना गया। संघ में विनीता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री व नीतू यादव को उपमंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सह निर्वाचन अधिकारी दीपक यादव, व जहीर खा निर्वाचन अधिकारी प्रिया तिवारी, और निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। संवाद